Trump Documents Leaked: रूस पर एनोनिमस का सबसे बड़ा साइबर अटैक!
- April 17, 2025
- 0
प्रसिद्ध हैकिंग ग्रुप ‘एनोनिमस‘ ने एक बार फिर पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। इस बार उनका निशाना बना है रूस, और जो डेटा उन्होंने लीक किया
प्रसिद्ध हैकिंग ग्रुप ‘एनोनिमस‘ ने एक बार फिर पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। इस बार उनका निशाना बना है रूस, और जो डेटा उन्होंने लीक किया
प्रसिद्ध हैकिंग ग्रुप ‘एनोनिमस‘ ने एक बार फिर पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है। इस बार उनका निशाना बना है रूस, और जो डेटा उन्होंने लीक किया है, उसकी मात्रा और संवेदनशीलता ने सभी को चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि करीब 10 टेराबाइट (TB) का अहम डेटा इंटरनेट पर सार्वजनिक कर दिया गया है।
इस साइबर हमले में जो चीज सबसे ज़्यादा चर्चा में है, वह है एक फाइल जिसका नाम है – ‘Leaked Data Of Donald Trump’। ये फाइल अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी बताई जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस फाइल में क्या-क्या जानकारी है, लेकिन इसका नाम ही इस बात का संकेत है कि मामला बेहद गंभीर हो सकता है। पहले भी एनोनिमस ने ट्रंप पर रूस से गहरे रिश्तों और जासूसी जैसे आरोप लगाए थे।
एनोनिमस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर इस साइबर अटैक की जानकारी साझा की है। उनके मुताबिक यह कदम यूक्रेन के समर्थन में उठाया गया है। लीक हुए डेटा में रूसी नेताओं, कारोबारियों और क्रेमलिन से जुड़ी संपत्तियों की जानकारी शामिल है।
एनोनिमस इससे पहले भी रूस को साइबर हमलों का निशाना बनाता रहा है, खासकर तब से जब रूस ने यूक्रेन पर हमला किया था। इस बार लीक हुए दस्तावेजों में रूसी सरकार के सहयोगियों, निजी कंपनियों और विदेशी निवेश से जुड़ी जानकारियां भी सामने आई हैं।
इस बार एनोनिमस ने कोई सीधी धमकी नहीं दी है, लेकिन ट्रंप से जुड़ी फाइल को हाइलाइट करना इस बात का साफ इशारा है कि आगे और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
‘एनोनिमस’ एक हैक्टिविस्ट ग्रुप है, जो दुनियाभर में उन संगठनों और सरकारों को निशाना बनाता है जिन्हें यह तानाशाही, भ्रष्ट या जनविरोधी मानता है। ये तकनीक के ज़रिए विरोध दर्ज कराने वाले एक्टिविस्ट माने जाते हैं।
फिलहाल दुनियाभर की सुरक्षा एजेंसियां और मीडिया इस लीक हुए डेटा की जांच में जुटी हुई हैं। अगर लीक हुई फाइलों में पुख्ता सबूत मिलते हैं, तो यह मामला रूस ही नहीं, अमेरिका और ट्रंप के लिए भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है।
यह भी पढ़ें: AI vs Humans: Will Robots Really Replace Us?