Does liver damage cause hair loss? जानें एक्सपर्ट से लिवर और हेयर लॉस का संबंध
- April 23, 2025
- 0
लिवर यानी यकृत, हमारे शरीर का एक बेहद जरूरी अंग है, जो न सिर्फ पाचन तंत्र को संभालता है बल्कि विषैले तत्वों को बाहर निकालने, प्रोटीन निर्माण और
लिवर यानी यकृत, हमारे शरीर का एक बेहद जरूरी अंग है, जो न सिर्फ पाचन तंत्र को संभालता है बल्कि विषैले तत्वों को बाहर निकालने, प्रोटीन निर्माण और
लिवर यानी यकृत, हमारे शरीर का एक बेहद जरूरी अंग है, जो न सिर्फ पाचन तंत्र को संभालता है बल्कि विषैले तत्वों को बाहर निकालने, प्रोटीन निर्माण और ऊर्जा भंडारण में भी अहम भूमिका निभाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लिवर की खराबी का असर हमारी त्वचा और बालों पर भी पड़ सकता है? बाल झड़ना, बालों का समय से पहले सफेद होना या उनकी ग्रोथ रुक जाना—ये सभी संकेत हो सकते हैं कि आपके लिवर की हालत ठीक नहीं है।
दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में मेडिसिन विभाग के डॉ. सुभाष गिरि बताते हैं कि लिवर हमारे शरीर में कई तरह के मेटाबोलिक फंक्शन्स को नियंत्रित करता है। जब लिवर सही तरीके से काम नहीं करता, तो शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, जो बालों के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है।
विशेष रूप से, लिवर विटामिन A, D, E, K और B12 को स्टोर करने का काम करता है। ये सभी विटामिन बालों की सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं। लिवर की खराबी से इन पोषक तत्वों का अवशोषण और भंडारण प्रभावित होता है, जिससे बाल कमजोर और झड़ने लगते हैं।
डॉ. गिरि के अनुसार, भारत में हर तीसरा व्यक्ति फैटी लिवर की समस्या से जूझ रहा है। फैटी लिवर एक ऐसी स्थिति है जिसमें लिवर की कोशिकाओं में अत्यधिक वसा जमा हो जाती है। इसका मुख्य कारण है खराब खानपान और बिगड़ा हुआ जीवनशैली। शराब, जंक फूड, अधिक चीनी, मैदा और रेड मीट का सेवन लिवर को नुकसान पहुंचाता है। यह नुकसान धीरे-धीरे बालों पर भी असर डालता है।
लिवर की खराबी से शरीर में ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है, जिससे मेलेनिन का निर्माण प्रभावित होता है। मेलेनिन ही वह पिग्मेंट है जो बालों को रंग देता है। इसके कम बनने से बाल समय से पहले सफेद हो सकते हैं।
बाल झड़ने के पीछे सिर्फ बाहरी कारण नहीं, बल्कि अंदरूनी स्वास्थ्य समस्याएं भी जिम्मेदार हो सकती हैं। लिवर की खराबी एक ऐसा छुपा हुआ कारण है, जिसका असर धीरे-धीरे आपके बालों पर दिख सकता है। अगर आप लगातार हेयर फॉल की समस्या से परेशान हैं और सामान्य इलाज असर नहीं कर रहा है, तो एक बार लिवर फंक्शन टेस्ट कराना समझदारी होगी। लिवर को स्वस्थ रखकर न सिर्फ आप अपनी संपूर्ण सेहत का ख्याल रख सकते हैं, बल्कि अपने बालों की खूबसूरती भी बनाए रख सकते हैं।