रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के डायरेक्टर अनंत अंबानी की 170 किलोमीटर लंबी आध्यात्मिक पदयात्रा रविवार, 6 अप्रैल को द्वारकाधीश मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस मौके पर उन्होंने अपने 30वें जन्मदिन पर भगवान द्वारकाधीश को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। यात्रा के अंतिम दिन उनकी मां नीता अंबानी और पत्नी राधिका मर्चेंट भी उनके साथ रहीं। यह यात्रा 29 मार्च को जामनगर से शुरू हुई थी।
अनंत अंबानी ने इसे एक निजी और आध्यात्मिक अनुभव बताया। उन्होंने कहा, “यह यात्रा श्रद्धा, भक्ति और भगवान के आशीर्वाद से पूर्ण रही। मैंने भगवान का नाम लेकर यात्रा शुरू की थी और उन्हीं के नाम से इसका समापन हुआ।” द्वारकाधीश के दर्शन के बाद उन्होंने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दीं।
मेरे पिताजी ने हमेशा मेरा साथ दिया: अनंत अंबानी
अनंत ने भावुक होकर अपने पिता, माता, पत्नी और पूरे परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके पिता हमेशा उनके साथ रहे हैं और इस यात्रा के लिए भी उन्होंने उन्हें संबल दिया।
मां के रूप में ये मेरे लिए ये गर्व की बात- नीता अंबानी
नीता अंबानी ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताया। उन्होंने कहा कि अनंत की इस आध्यात्मिक यात्रा में कई युवा भी शामिल हुए, जो हमारी संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं।
पत्नी राधिका मर्चेंट बोलीं- हमें गर्व है…
राधिका मर्चेंट ने बताया कि अनंत की इच्छा थी कि वे शादी के बाद पदयात्रा करें, और आज उनके जन्मदिन पर इस यात्रा का समापन होना हम सभी के लिए गर्व की बात है।
इस यात्रा के दौरान अनंत ने करुणा का उदाहरण भी पेश किया। उन्होंने बूचड़खाने ले जाई जा रही करीब 250 मुर्गियों को खरीदकर उन्हें आज़ाद कराया, और खुद उन्हें हाथ में लेकर चलते दिखाई दिए।
अनंत अंबानी वन्यजीव संरक्षण प्रोजेक्ट ‘वनतारा’ के लिए भी चर्चित हैं। यह केंद्र दो हजार से अधिक प्रजातियों और डेढ़ लाख से ज्यादा संकटग्रस्त जानवरों का घर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था और इसे ‘प्राणी मित्र’ पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।
यह भी पढ़ें: KBC 17 Registration: जानिए कब से शुरू होंगे रजिस्ट्रेश